x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Bollywood Actress : सबसे ज्यादा रिलेशन में रह चुकी हैं बॉलीवुड की ये 6 एक्ट्रेस!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां है जो अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्म जगत की अभिनेत्रियो के जितनी जल्दी अफेयर होते है उतनी ही जल्दी उनका ब्रेकअप भी होने की खबरे आ जाती है। लेकिन, आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके एक नहीं बल्कि कई अफेयर रहे हैं। एक के बाद एक अफेयर होने के बाद इन अभिनेत्रियों ने आखिर में अपना जीवन साथी चुन लिया और आज उनके साथ खुश है।

कंगना रनौत –
बॉलीवुड में क्वीन के नाम से फेमस अभिनेत्री कंगना रनौत के अपने करियर में 5 अफेयर रह चुके हैं। कंगना रनौत का नाम अब तक अजय देवगन, आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन, निकोलस लेफर्टी और ऋतिक रोशन जैसे लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है।

रेखा –
अपने ज़माने की फैमस अभिनेत्री रेखा 64 साल की उम्र में भी आज भी बहुत खुबसुरत दिखती है और इनकी यही खूबसूरती लोगों को उनका दीवाना बनाती है। लेकिन बता दे की रेखा के भी अपने ज़माने में कई अभिनेताओ के साथ अफेयर्स रह चुके है। साथ ही एक साथ वे शादी भी कर चुकी है। खबरों की माने तो अभिनेत्री रेखा के 8 अफेयर रह चुके हैं।जिनमे किरण कुमार, विनोद मेहरा, मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और अक्षय कुमार शामिल है। लेकिन बता दे की इन सभी अफेयर्स में सबसे ज्यादा रेखा अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ चर्चाओ में रही है लेकिन कुछ समय बाद इनका रिश्ता भी खत्म हो गया और आज अभिनेत्री रेखा अकेले ही अपना जीवन जी रही है।

दीपिका पादुकोण –
आज बॉलीवुड की टॉप की अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी पोजीशन बॉलीवुड में सबसे ऊपर हैं। वे अपनी फिल्म के लिए बाकी सभी एक्ट्रेस की तुलना में सबसे ज्यादा फीस भी लेती हैं। गौरतलब हैं कि दीपिका ने पिछले साल नवंबर में एक्टर रणवीर सिंह से शादी रचाई थी। आज रणवीर और दीपिका साथ में बेहद खुश हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर के पहले दीपिका की जिंदगी में 9 और मर्द आ चुके हैं। इनमे एमएस धोनी, युवराज सिंह, निहार पंड्या, उपेन पटेल, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ माल्या, मुज़मिल इब्राहीम और बचपन के दोस्त रवि चौहान शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा –
बॉलीवुड फिल्म जगत की देसी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली फिल्म जगत की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय की छाप चौड़ी है। आज वे बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी चर्चाओ में रहें वाली अभिनेत्री बन चुक है लेकिन इन सबके अलावा प्रियंका अपने लव अफेयर को लेकर भी बहुत चर्चाओ में रही है बता दे की प्रियंका के 7 बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। जिसमें अक्षय कुमार, हरमन बावेजा, टॉम हिडलस्टन, शाहरुख खान, असीम मर्चेंट, शाहिद कपूर, निक जोनास जैसे एक्टर्स शामिल होते हैं। लेकिन प्रियंका ने आखिर में निक जोनस को चुना और उनसे शादी की और दोनों ही अपनी इस शादी से बहुत खुश हैं।

अनुष्का शर्मा –
अनुष्का शर्मा के अपने करियर में अब तक 7 लव ऐंड रिलेशन रह चुके हैं। जिनमें रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, सुरेश रैना, जोहेब यूसुफ, रणबीर कपूर और क्रिकेटर विराट कोहली का नाम शामिल है।

आलिया भट्ट –
मुकेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट के अपने पूरे जीवन में 8 लव अफेयर रह चुके हैं। उनकी इस लिस्ट में रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कवीन मित्तल, अली ददारकर और उनके दोस्त रमेश दुबे का नाम शामिल है।

Back to top button