x
विश्व

Afghanistan News | काबुल में दो भारतीयों का अपहरण


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

काबुल – अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल से दो भारतीय का अपहरण हुआ है। जानकारी के मुताबिक, काबुल के कारते परवान इलाके से 50 साल के भारतीय बांसुरी लाल अलांदे को 5 लोगों ने बंदूक की नोंक पर अगवा कर लिया है। बांसुरी लाल का दवाईयों का गोदाम है और ये काबुल में ही है। बांसुरी लाल को मंगलवार को अगवा किया गया है।

जिस समय वो काबुल में अपने गोदाम से वापस आ रहे थे उसी समय रास्‍ते में उन्‍हें अगवा किया गया है। इंडियन वर्ल्‍ड फोरम के प्रेसीडेंट पुनीत सिंह चंडोक ने एक न्‍यूज चैनल के साथ बातचीत में यह दावा किया गया है। उन्‍होंने यह भी कहा है कि भारतीय स्‍टाफ के एक सदस्‍य को भी अगवा किया गया था मगर वो किसी तरह से भागने में कामयाब रहे। हालांकि इस सदस्‍य को बेदर्दी से पीटा गया है।

माना जा रहा है कि बांसुरी लाल को काबुल में किसी उगाही करने वाले गिरोह ने अगवा कर लिया है। हालांकि उनके परिवार को अभी तक फिरौती के लिए फोन कॉल का इंतजार है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो इस स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। साथ ही साथ घटना की ज्‍यादा से ज्‍यादा जानकारी हासिल करने की कोशिशें जारी हैं। बांसुरी लाल का परिवार हरियाणा के फरीदाबाद में रहता है। बता दें कि 15 अगस्‍त को जब तालिबान ने काबुल पर कब्‍जा किया था तो उसके बाद से भारत ने यहां से 800 से ज्‍यादा लोगों को निकाला था।

भारत ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ नाम दिया था। अफगानिस्‍तान में अभी कुछ भारतीय हैं। इनकी जल्‍द से जल्‍द वापसी और सुरक्षा का मसला कतर में भारतीय राजदूत दीपक मित्‍तल ने तालिबान के राजनीतिक ऑफिस के मुखिया शेर मोहम्‍मद स्‍टैनक्‍जाई के सामने 31 अगस्‍त को उठाया था। विदेश मंत्रालय की मानें तो तालिबान ने भारत की चिंताओं को दूर करने का भरोसा दिलाया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 16 अगस्‍त को एक के बाद एक कई ट्वीट किए और लिखा, ‘ काबुल में हालातों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जो लोग भारत वापस आना चाहते हैं, उनकी चिंता और बेचैनी को भी समझा जा रहा है। मगर एयरपोर्ट ऑपरेशंस इस समय सबसे बड़ी चुनौती हैं. इस दिशा में अपने साथियों से लगातार चर्चा जारी है।’ एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय अफगानिस्‍तान में 300 सिखों और हिंदुओं ने काबुल के कारते परवान गुरुद्ववारे में शरण ली हुई है।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button