x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

करीना और प्रियंका की आज भी कायम है सालों पुरानी दुश्मनी, जानें क्या थी वजह


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अपने करियर के शुरुआती दौर में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने ऐतराज़ फिल्म में साथ काम किया था। फिल्म काफी बोल्ड सब्जेक्ट पर थी जिसे काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में प्रियंका का किरदार थोड़ा ग्रे शेड वाला था। जबकि करीना ने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद शायद दोनों में बात बन भी जाती लेकिन एक चैट शो में करीना ने प्रियंका को लेकर जो कहा उसने दोनों के बीच आई दूरी को और भी बढ़ाने का काम किया।

दरअसल, करीना ने कॉफी विद करन में प्रियंका चोपड़ा के एक्सेंट पर ही सवाल उठा दिया। करीना ने कहा था कि प्रियंका इतना बनावटी एक्सेंट लाती कहां से हैं। लेकिन ग्रे शेड रोल होने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म के लिए काफी सराहा गया था और उन्हें करीना से ज्यादा तारीफ मिली थी। जिसके बाद ही दोनों के बीच हल्की ही सही दूरी जरुर आ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करीना को प्रियंका की इतनी तारीफ हज़म नहीं हुई जबकि वो फिल्म में लीड रोल में थीं।

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट देखने को मिलती हैं। लेकिन इस बीच करीना और प्रियंका के बीच लंबे समय से सबकुछ ठीक नहीं रहा है। असल में एक इंटरव्यू के दौरान करीना से एक सवाल पूछा गया की फ़िल्म इंडस्ट्री में 50 वर्ष का अभिनेता 20 साल की एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर सकता है मगर इसके ठीक विपरीत 50 साल की कोई अभिनेत्री किसी युवा अभिनेता के साथ रोमांस नही कर सकती क्योंकि ऐसा करना बेहद अजीब लगता है। तो इसके जवाब में करीना ने निक और प्रियंका का उदाहरण दे दिया और साथ मे यह भी कहा कि ऐसा जरूरी नही, यह केवल लोगों ने अपने दिमाग मे बस लिया है। उनके अनुसार 50 वर्ष की महिला है तो वो तलाकशुदा ही होगी। करीना ने यह भी कहा कि अब वो खुद भी इसी उम्र के पड़ाव पर है और फिल्मों में इस तरह के रोल कर के वो लोगों की इस सोच को बदल देंगी।

करीना ने आगे कहा की अब आप खुद ही देख लीजिये, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन स्टार निक जोनस दोनों ही अलग अलग जनरेशन के हैं मगर दोनों आज एक हैं ना। वो ही क्यों मैं और सैफ खुद भी तो अलग अलग जेनरेशन के हैं मगर साथ साथ हैं। लोगों को बस अपनी सोच को थोड़ी बदलनी है। करीना ने बताया कि “बधाई हो” जैसी फ़िल्म इस तरह की सोच को बदलने में काफी मदद करेगी। बता दें कि प्रियंका और निक के बीच करीब 10 साल का फासला है। प्रियंका, निक से 10 साल बड़ी हैं। शुरुआत में दोनों के रिश्ते को बहुत ट्रोल भी किया गया लेकिन दोनों ही बखूबी इसे निभा रहे हैं। वहीं करीना, सैफ से उम्र में 10 साल छोटी हैं।

आपको बताते चलें कि करीना और प्रियंका में समय समय पर अनबन की खबरें आती रहती है। साल 2017 में दोनों जब कारण जौहर के मसहूर शो ” कॉफी विद कारण” में आयीं थी तो उस दौरान भी इनके बीच काफी नोक-झोंक हुई थी और दोनों ने एक दूसरे के रिलेशन पर तंज भी कैसे थे। मजेदार बात तो ये थी कि करीना के सवाल पर प्रियंका ने भी बड़ा करारा जवाब दिया था।

Back to top button