x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Met Gala 2021 : रेड कारपेट पर दिखा सेलेब्स का जलबा, किम कार्दशियन ने लूटी महफ़िल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कोक मेट गाला 2021 (Met Gala 2021) अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इवेंट में सेलेब्स का फैशनेबल अंदाज अक्सर चर्चा में छाया रहता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला मेट गाला 2021 में कई सेलेब्स ने स्टाइलिश एंट्री मारी और फैंस को सरप्राइज करने में कामयाब रहे। किम कार्दशियन ने अपने आउटफिट से सबको चौंका दिया। उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था जिसमें उनका चेहरा तक कवर था।

Zoe Kravitz ने Met Gala में एक बोल्ड लुक थ्रू ड्रेस पहनी थी। मेगन फॉक्स ने मेट गाला 2021 में एम्बेलिश्ड डंडास पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जस्टिन बीबर पत्नी हैली बीबर के साथ इवेंट में पहुंचे। दोनों इस दौरान ब्लैक आउटफिट में नजर आए। शॉन अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए। वहीं कैमिला कैबेल्लो पर्पल आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। केंडल जेनर ने Met Gala के लिए एक शीयर, ज्वेलरी वाली ड्रेस चुनी थी।

जीजी हदीद मां बनने के बाद पहली बार मेट गाला में नजर आईं। ऑफ व्हाइट गाउन में वह प्रिंसेस लग रही थीं। लिल नैक्स एक्स पहले गोल्ड केप के साथ पहुंचे फिर उन्होंने उसे फाड़ा और इस गोल्ड कवच में नजर आए। कैमिला कैबेलो ने बैंगनी रंग का स्पार्कली क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहना था। बिली ईलिश इस इवेंट में पीच कलर का बड़ा गाउन पहनकर पहुंचीं जो आधे ये ज्यादा फ्लोर को कवर कर रहा था। जेनिफर लोपेज ने एक क्वीन की तरह मेट गाला में एंट्री मारी।

Back to top button