x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Tmkoc : रियल लाइफ में बबिता जी टप्पू को कर रही हैं डेट, अब हो गया कन्फर्म?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल, बबीता जी को मन ही मन पसंद करता है। बबीता जी की एक झलक देखने के लिए वह कुछ भी कर सकता है। शो में जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री और सीन्स को दर्शक काफी पसंद करते हैं। लेकिन, अब जो खबर आ रही है उसे सुनकर आपको बड़ा झटका लगने वाला है।

दरअसल, रियल लाइफ में जेठालाल को छोड़ टप्पू, बबीता जी को पसंद करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता और टप्पू का किरदार निभा रहे राज दोनों ही एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। कई बार मुनमुन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी फोटोज पर राज ऐसे कमेंट करते हैं जिससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के बेहद अच्छे और क्लोज दोस्त हैं। लेकिन, अब वेबसाइट के मुताबिक दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर एक रिश्ता है।

https://www.instagram.com/p/CTlogOns59G/

मुनमुन और राज के उम्र में बड़ा अंतर है, राज 24 साल के हैं तो वहीं एक्ट्रेस उनसे 9 साल बड़ी हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक डेटिंग की खबरों को ऑफिशियल नहीं किया है और न ही इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है। वहीं मुनमुन दत्ता पिछले लंबे समय से शो में नजर नहीं आ रही थीं, करीब 2 महीने बाद वह वापस से शो में लौटी हैं।

सोनी सब पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। जेठालाल और दया की तो बात ही निराली है। दोनों की नोक झोंक फैंस को खूब पसंद आती थी लेकिन बीते दो साल से दयाबेन इस शो का हिस्सा नहीं हैं। जेठालाल का असल नाम दिलीप जोशी है। दिलीप जोशी ने ना केवल टीवी सीरियल बल्कि कई फिल्मों में भी काम किया है।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button