x
कोरोनाभारत

मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर शुरू? जुलाई के बाद अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। मुंबई में बुधवार को 532 नए केस दर्ज किए गए। जुलाई के बाद नए मामलों में ये सबसे बड़ा इज़ाफा है। इससे पहले 15 जुलाई को यहां कोरोना के 528 नए मरीज़ मिले थे। उधर पूरे महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां बुधवार को कोरोना वायरस के 4,174 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,97,872 हो गई और मृतकों की संख्या 1,37,962 हो गई।

मुंबई में न सिर्फ करीब दो महीने के बाद नए केस में इज़ाफ़ा देखा गया है, बल्कि यहां पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ गई है। पॉजिटिविटी रेट अब 0.9 से 1.1% पर पहुंच गई है। जबकि ये रेट अगस्त के तीसरे हफ्ते तक 0.5-0.7% के बीच थी। मुंबई में अब पिछले 7 दिनों का औसत केस 434 हो गया है। जबकि 18 अगस्त को ये आंकड़ा सिर्फ 253 था। ये आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि मुंबई में तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया है। मुंबई में पिछले दो महीने के दौरान ही लोकल ट्रेनों को भी खोला गया है। इसके अलावा यहां कुछ स्कूल भी खुल गए हैं। इससे भी मामलों में वृद्धि होने का कारण हो सकता है।

Back to top button