x
मनोरंजन

क्यों रो पड़े बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और किसकी वजह से ?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – साउथ के ‘सिंघम’ और तमिल सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार अपनी दमदार एक्टिंग के बलबूते सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। हाल ही में तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म” सोरारई पोट्टरू” रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों से बहुत प्यार मिला। कोरोना काल के बीच सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई एक्टर सूर्या की फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था। मगर अब इस फिल्म से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आंखों में आंसू ला दिए हैं। इसका खुलासा खुद बिग बी ने हाल ही में अपने ब्लॉग के जरिए किया।

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉक के जरिए बताया कि फिल्म का एक गाना जो क्लाइमेक्स में दर्शाया जाता है। उसे देखकर वो बेहद भावुक हो गए। अपने ब्लॉक में लिखा, ‘वक्त है, वक्त है और वक्त है, जो कई बार अविश्वसनीय पल लाता है। बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ और भावनाएं इतनी भारी थी कि अपने आंसूओं को रोकना मुश्किल हो गया। और गुजरते वक्त के साथ-साथ ये आंखों से बहने लगे। ये बेटे और पिता के बीच भावनाओं की कहानी है। यह पहली बार नहीं है जब बिग बी इमोशनल हुए हैं। इससे पहले सुपरस्टार ने घर बदलने पर ‘बेहद नाराज’ होने की बात कही थी। बच्चन ने खुलासा किया था कि उन्हें अपने पिता स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन की कई पांडुलिपियां नहीं मिलीं। उन्होंने कहा कि कई घर बदलने के कारण ऐसा हुआ है।

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन कई साउथ फिल्म अभिनेताओं के करीब हैं। वो कई साउथ फिल्म एक्टर्स की एक्टिंग के भी दीवाने हैं। वो चिरंजीवी से लेकर रजनीकांत और अब सूर्या तक कई साउथ सितारों की एक्टिंग की तारीफ खुलकर कर चुके हैं।

Back to top button