x
खेल

टोक्यो पैरालिंपिक : प्रमोद भगत की शानदार जीत बैडमिंटन में जीता गोल्ड मेडल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – प्रमोद भगत बैडमिंटन फाइनल में पहुंचे, पहली बार खेले जा रहे बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने गोल्ड मेडल जीता हे। इसके अलावा 2018 एशियाई पैरा खेलों में, उन्होंने दो पदक जीते – एक स्वर्ण और एक कांस्य। उन्होंने 2019 में IWAS वर्ल्ड गेम्स में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। बासेल में 2019 संस्करण, भगत ने एकल और युगल दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे। वर्ल्ड चैंपियन प्रमोद भगत ने शनिवार को टोक्यो पैरालिंपिक के फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल पर स्ट्रेट गेम में रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद पुरुष सिंगल्स SL3 कैटेगरी में ऐतिहासिक बैडमिंटन स्वर्ण पदक जीता।

प्रमोद बिहार के वैशाली के रहने वाले हैं।प्रमोद भगत तब केवल 5 साल के थे तभी उनके बायं पैर में, पोलियो की समस्या उत्पन्न हुई थी। प्रमोद भगत केवल 13 साल के थे एक दिन वे, बैड-मिन्टन का गेम देखने गये और गेम को देखते ही इसकी तरफ आकर्षित हो गये और इसी में अपना करियर बनाने का फैसला कर लिया और यही से उनकी बैड-मिन्टन खिलाड़ी के रुप में शुरुआत हुई जो कि, आज सफलता व सार्थकता की नई दास्तान लिख रही है।

भगत ने चार विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण सहित कुल 45 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। साल २०१९ में उनके शानदार पर्फोमन्स के लिए उनको भारत सर्कार की तरफ से अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। उनकी ये जीत हमें सिखलाती हे की मेहनत करने से मनुष्य को सफलता मिलती हे। आज तक उन्होंने कई सारे मैडल अपने नाम किये हे।

Back to top button