x
बिजनेस

क्या बिना एड्रेस प्रूफ के LPG गैससिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – अगर आप भी एलपीजी कनेक्शन लेने की सोच रहे है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप बिना एड्रेस प्रूफ के भी सिलेंडर ले सकते है। पहले पहला सिलेंडर लेने के लिए एड्रेस प्रूफ अनिवार्य था।

तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने नए LPG कनेक्शन पर एड्रेस प्रूफ की जरूरत खत्म कर आम लोगों को राहत देने का फैसला किया है। पहले बिना एड्रेस प्रूफ के आप एलपीजी सिलेंडर नहीं खरीद सकते थे। इस नियम को अब बदल दिया गया है। अब ग्राहक अपने शहर या अपने क्षेत्र के पास इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर या प्वाइंट ऑफ सेल में जाकर आसानी से 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर खरीद सकते है। इसके लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। वहां आपको सिलेंडर की कीमत चुकाने पर ही सिलेंडर मिल जाएगा। इंडेन के सेलिंग पॉइंट से इंडेन का 5 किलो का सिलेंडर रिफिल किया जा सकता है।

यदि आपने गैस सिलेंडर की जगह कोई अन्य विकल्प चुना है या आप शहर छोड़ रहे है, तो आप इस सिलेंडर को इंडेन के विक्रय स्थल पर वापस कर सकते है। अगर 5 साल में लौटाया जाता है, तो सिलेंडर की कीमत का 50% वापस किया जाएगा जबकि 100 रुपये 5 साल बाद वापस करने पर वापस किया जाएगा। आप घर बैठे ही रिफिल के लिए गैस बुक कर सकते है। इसके लिए इंडेन ने एक विशेष नंबर 8454955555 जारी किया है। आप देश के किसी भी कोने से इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके छोटा सिलेंडर बुक कर सकते है। आप रिफिल टाइप करके और उस व्हाट्सएप मैसेज को 7588888824 भेजकर भी व्हाट्सएप के जरिए सिलेंडर बुक कर सकते है।

Back to top button