x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

The Kapil Sharma Show On OTT : सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा फिर आएंगे साथ में नज़र ,6 साल की अनबन हुई खत्म


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। दोनों लगभग 6 साल के बाद फिर से एक कॉमेडी शो में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। कपिल शर्मा का यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। इसमें कई अन्य कॉमेडियन भी दिखाई देंगे।

सालों बाद साथ आएंगे कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर

टेलीविजन पर आने वाले ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनील ग्रोवर ने गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाया था। इन किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा से अपने झगड़े के बाद साल 2018 में शो छोड़ दिया। अब नेटफ्लिक्स और कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर नया वीडियो शेयर किया है।

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा साथ साथ

इस वीडियो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी फ्लाइट में हुई लड़ाई का भी जिक्र करते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि वह साथ में लौट रहे हैं। तभी सुनील ग्रोवर तंज मारते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। फिर वो ये भी कहते हैं कि इस बार बाय रोड जाएंगे फ्लाइट से नहीं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फिर 6 साल के बाद एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। वीडियो में कपिल शर्मा की अपनी पूरी टोली के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह दिखाई दे रही हैं।

लड़ाई का जिक्र करते नजर आए स्टार्स

इस वीडियो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी फ्लाइट में हुई लड़ाई का भी जिक्र करते हुए नजर आते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि वह फिर साथ में लौट रहे हैं। तभी सुनील ग्रोवर कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। इसके बाद वह यह भी कहते हैं कि इस बार फ्लाइट से नहीं, बल्कि बाय रोड जाएंगे।

क्यों हुई थी दोनों की लड़ाई

ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद मुंबई लौटते समय फ्लाइट में दोनों कॉमेडियन के बीच बहस हो गई थी. कपिल ने अपने एक इटंरव्यू में इस विवाद पर बात करते हुए कहा था, ‘मैंने सुनील के साथ कभी झगड़ा नहीं किया, मुझे इंडस्ट्री के बेस्ट लोगों के साथ काम करना पसंद है. जब मैंने कॉमेडी सर्कस पर काम करना शुरू किया तो मैंने मेकर्स से सुनील को इसमें शामिल करने के लिए कहा था. उनसे, मेरी मुलाकात हुई थी ‘हस बलिये’ में हुई थी. जब आप बेहतरीन लोगों के साथ काम करते हैं तो आप बहुत कुछ सीखते हैं.’ बता दें कि इस साल जून में कपिल का शो बंद हो गया और एक्टर्स दुनियाभर में लाइव शो कर रहे हैं.

सुनील ग्रोवर रहे कपिल शर्मा शो की जान

हालांकि कई इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने लड़ाई की बात मानी थी। उन्होंने कहा था कि सुनील ग्रोवर उनके छोटे भाई जैसे हैं। कभी कभी मतभेद हो जाते हैं। वहीं सुनील ग्रोवर ने शो में गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी जैसे पॉपुलर किरदार प्ले किये हैं।

उपासना सिंह ने कहा- सुनील ने बताई थी उन्हें ये बात

उन्होंने आगे कहा, ‘जब कैरी ऑन जट्टा फिल्म करने गई थी तब सुनील ने बताया था कि बात चल रही है नेटफ्लिक्स के किसी शो के लिए। बहुत बढ़िया हुआ कि दोनों साथ में आ रहे हैं।’ जब उनसे पूछा गया कि कपिल और सुनील जब अलग हो गए थे तो क्या उन्होंने कभी साथ आने के लिए उन्हें प्रोत्साहित नहीं किया? इसपर एक्ट्रेस ने खुलकर जवाब दिया।

अपनी वापसी पर बोलीं उपासना सिंह

उन्होंने शो में खुद की वापसी को लेकर पूछे सवाल पर कहा, ‘मैंने कपिल को हमेशा बोला है कि अगर कोई बहुत बढ़िया रोल हो जैसा मेरा था, जो कुछ मैं करती था और जो करने लायक होगा वो पक्का हम करेंगे। मेरा कोई झगड़ा नहीं हुआ है।’

शो का प्रोमो वीडियो खूब हो रहा वायरल

इस शो का प्रोमो वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘दिल थामकर बैठिए, जिस गाड़ी का इंतजार था, वो आ गई है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। जल्द ही इनका नया पता होगा नेटफ्लिक्स।’ इस वीडियो में कपिल शर्मा शो की पुरानी टोली फिर से साथ नजर आ रही है। यहां कपिल और सुनील ग्रोवर के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरण सिंह और राजीव ठाकुर भी दिख रहे हैं।

लौट रही है गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी

दोनों सितारों के साथ राजीव और कीकू भी फ्रेम में आते हैं. वहीं कृष्णा ने कहा, ‘मैंने आप सभी से कहा था, अगर ये (सुनील) लौटेगा तो हर किसी को थोड़ा-थोड़ा नुकसान होगा.’ अर्चना पूरन सिंह भी फ्रेम में आती हैं और कपिल कहते हैं, ‘अब हमारा परिवार पूरा हो गया है. हम जल्द ही आ रहे हैं.’ गौरतलब है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ का जरूरी हिस्सा रहे सुनील ग्रोवर ने कपिल संग झगड़े के बाद शो से दूरी बना ली थी. कॉमेडी शो में सुनील, पॉपुलर गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी का किरदार निभाते थे. लोग उस समय हैरान रह गए जब 2018 में सुनील ने कपिल शर्मा के साथ एक बड़े विवाद के बाद अचानक शो छोड़ दिया.

Back to top button