x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

KBC 13 : 12 लाख 50 हजार के सवाल पर छूटे कंटेस्टेंट के पसीने, क्या आपको पता है सही जवाब


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टीवी के पॉपुलर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार के दिन रोलओवर कंटेस्टेंट स्वाती हॉटसीट पर नजर आईं। 10 प्रश्नों का सही जवाब देकर स्वाती आसानी से तीन लाख 20 हजार रुपये जीत चुकी थीं। 11वें प्रश्न पर उन्होंने अपनी आखिरी लाइफलाइन इस्तेमाल की और छह लाख 40 हजार रुपये जीते, लेकिन 12वें प्रश्न पर आकर वह अटक गईं।

दरअसल, स्वाती पेशे से एक टीचर हैं। उनके बैंक अकाउंट में कभी लाखों में सेविंग्स नहीं हुई, ऐसे में उन्होंने बिना रिस्क लिए 12वें सवाल पर खेल को क्विट करने का निर्णय लिया। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 12 लाख 50 हजार रुपये का ये सवाल क्या था।

सवाल – वाल्मीकि रामायण के अनुसार, कपिल ऋषि ने अपनी आंखों की अग्नि से किस राजा के साठ हजार पुत्रों को जलाकर भस्म कर दिया था?

सागर
त्रिशंकु
विस्वमित्र
भगीरथ

इस सवाल का सही जवाब सगर था। स्वाती ने इसका जवबा त्रिशंकु चुना था। बिना समय जाया किए उन्होंने क्विट करने का फैसला लिया, जो कि बिल्कुल सही था। बता दें, स्वाती ने शादी नहीं की। वो पेशे से टीचर हैं। स्वाती काफी फूडी हैं और इसीलिए अमिताभ बच्चन ने भी उनके साथ समोसे खाए।

Back to top button