x
भारतराजनीति

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे सुर्खियों में बने हुए है। हालांकि अब उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी नेता फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। बता दें कि सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ थप्पड़ मारने वाला बयान देने के बाद उनको हिरासत में लिया गया था।

हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते ही उन्हें जमानत मिल गई थी। अब उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नारायण राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने का आपत्तिजनक बयान दिया था। महाड में दिए गए उनके बयान पर 24 अगस्त को रत्नागिरि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बुधवार को महाड कोर्ट में पेश किया। देर रात महाड कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली थी।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि 17 सितंबर तक नासिक में दर्ज FIR पर कोई कार्रवाई न की जाए। इसके साथ ही पुणे में दर्ज मामले की सुनवाई भी टाल दी गई थी। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य कारणों से ही उनकी जमानत याचिका मंजूर की गई थी।

Back to top button