x
विश्व

तालिबानियों की क्रूरता! लड़कियों की डेड बॉडी के साथ भी बनाते हैं शारीरिक संबंध


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – तालिबान का क्रूर चेहरा बहुत पहले ही सामने आ चुका है। भले ही वो अफगानिस्तान में शांति की बात कर रहा है। लेकिन, तालिबान के आतंकी दरिंदे हैं ये बात किसी से छुपी नहीं है। अफगानिस्तान से भारत पहुंची महिला मुस्कान ने तालिबानी आतंकियों की पोल खोल दी है। उसने बताया है कि तालिबानी आतंकी लड़कियों की डेड बॉडी के साथ भी रेप करते हैं।

उनसे इंसानियत की उम्मीद नहीं की जा सकती। अफगानिस्तान की महिलाएं बहुत बड़े खतरे में हैं। एक इंटरव्यू में मुस्कान ने कहा कि वो लोग डेड बॉडी के साथ भी रेप करते हैं। उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि लड़की जिंदा है या मर चुकी है। इन लोगों पर कोई भरोसा नहीं है। ये या तो उठाकर ले जाते थे या आकर सिर पर गोली मारकर जाते थे। बस डायरेक्ट शूट करते थे। जैसे कल एक लड़की को उठाकर ले गए। ये अभी शुरुआत है। वो लोग बहुत कुछ करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो लोग चाहते हैं कि उन्हें हर घर से लड़की मिले।

वो 10-12 साल की लड़कियों को उठाकर ले जाते हैं। वो मीडिया के सामने झूठ बोल रहे हैं कि हम बदल चुके हैं। ये बस एक दिखावा है। वो लड़कियों को दवाई देते थे। बेहोश करते थे। फिर उसके बाद ताबूत में रखते थे और डेडबॉडी को पाकिस्तान की तरफ ले जाते थे। जब हम वहां पर थे तो हमारे लिए बहुत धमकियां आती थीं। इससे पहले खबर आई थी कि तालिबान के आतंकियों ने अफगानिस्तान में अपने कब्जे वाले इलाकों के मौलवियों से 12 साल से ज्यादा उम्र की सभी लड़कियों की लिस्ट मांगी थी।

तालिबान का कहना है कि वह इन लड़कियों से अपने आतंकियों का निकाह करवाना चाहता है। लेकिन, सच तो ये है कि वह इन्हें गुलाम बनाकर रखना चाहता है और जिससे वह जब चाहें लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बना पाएं।

Back to top button