x
खेल

MS Dhoni का नया लुक देख फैंस ने कहा- प्लीज रणवीर सिंह से दूर रहो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

दुबई – एमएस धोनी जल्द ही एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाले हैं। यूएई में आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले 19 सितंबर से शुरू होने वाले हैं। हालांकि इससे पहले ही धोनी चर्चाओं में हैं। धोनी की चर्चा उनके नए हेयरस्टाइल्स को लेकर हो रही है। धोनी ने हाल ही में एक ऐड शूट के लिए अपना नया हेयरस्टाइल कराया था जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थी।

अब एक बार फिर धोनी का नया हेयरस्टाइल वायरल हुआ है लेकिन इस बार फैंस ज्यादा खुश नहीं हैं। एमएस धोनी की एक तस्वीर आईपीएल 2021 के प्रसारणकर्ता चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने पोस्ट की है। इस फोटो में धोनी के बाल रंग-बिरंगे हैं और उन्होंने सितारों से जड़ी जैकेट पहनी हुई है। धोनी किसी रॉकस्टार के लुक में नजर आ रहे हैं। दरअसल ये एक ऐड की तस्वीर है जिसमें लिखा हुआ है-असली पिक्चर अभी बाकी है। धोनी का ये लुक उनके फैंस को पसंद नहीं आया। कई फैंस ने प्रसारण करने वाले चैनल को ही खरी-खरी सुना दी।

कुछ फैंस ने धोनी को बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह से दूर रहने की सलाह दे डाली। बता दें हाल ही में धोनी ने मुंबई में एक फुटबॉल मैच खेला था जिसमें रणवीर सिंह ने भी शिरकत की थी। धोनी ने रंग-बिरंगे बालों वाला लुक आईपीएल 2021 के नए ऐड के लिए कराए हैं।

Back to top button