x
विश्व

Afghanistan : तालिबान ने जारी किया नया फरमान, दहशत में लोग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – तालिबान ने अफगानिस्तान में एक नया फरमान जारी किया है। जिसके मुताबिक, काबुल में सभी सरकारी कर्मचारियों को काम पर लौटने का फरमान सुनाया है। तालिबान ने मंगलवार को सभी सरकारी कर्मचारियों को ‘आम माफी’ देने का ऐलान किया। तालिबान ने बयान में कहा, ‘सभी के लिए आम माफी का ऐलान किया जा रहा है। ऐसे में आप अपनी रूटीन लाइफ पूरे विश्‍वास के साथ शुरू कर सकते हैं।

तालिबान ने कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को डरने की जरूरत नहीं हैं। आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। सभी काम पर लौट आएं, किसी को कुछ नहीं कहा जाएगा। दरसअल तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में दहशत और डर का माहौल है। विद्रोहियों ने पूरे देश में कोहराम मचा दिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए हैं। अमेरिका भी जल्द से जल्द अपने अधिकारियों और सैनिकों को वहां से निकालना चाहता है। ऐसे में यहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा चिंता का सबब बनी हुई है।

तालिबान ने अफगानिस्तान में शरिया कानून लागू कर इसे इस्लामिक अमीरात बनाना चाहता है। तालिबान ने कहा कि हमारा संगठन जल्द ही काबुल में राष्ट्रपति परिसर से अफगानिस्तान को इस्लामी अमीरात बनाने का ऐलान करेगा। सत्ता हस्तांतरण के लिए समन्वय परिषद का गठन किया गया है. आज परिषद के सदस्य तालिबानी नेताओं से बात करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बड़ा बयान –
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बीती रात बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में हालात अचानक बदल गए। इसका असर दूसरे देशों पर भी पड़ा है, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। बाइडन ने तालिबान को चेतावनी भी दी है कि अगर अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाया तो तेजी से जवाब दिया जाएगा।

इधर अफगानिस्तान के ताजा हालातों पर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) ने अपने अमेरिकी समकक्ष से बात की है। अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी के बाद अमेरिकी वायुसेना के C-17 विमान की तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर में दिख रहा है कि यह विमान अपने साथ सैकड़ों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहा है। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 640 लोग मौजूद थे। यहां पांव रखने तक का भी जगह नहीं है।

Back to top button