विश्व
Afghanistan : तालिबान को रूस का समर्थन! कहा- काबुल अब ज्यादा सुरक्षित

काबुल – चीन के बाद रूस दुनिया की दूसरी महाशक्ति है जिसने खुलकर तालिबान का समर्थन किया है। रूस ने कहा है कि बीते 24 घंटे में तालिबान ने काबुल को पिछली सरकार के तुलना में ज्यादा सुरक्षित बना दिया है। अफगानिस्तान में रूस के राजदूत दमित्री झिरनोव ने यह बात कही। कुछ ऐसी ही बात चीन ने कही है। चीन ने भी कहा है कि वह अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार के साथ बेहतर रिश्ता चाहता है।
इस बीच अमेरिका ने अफगानिस्तान में लगातार बिगड़ते हालात के बीच अपने दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों रूस और चीन से संपर्क किया है। बाइडन प्रशासन द्वारा यह संपर्क ऐसे समय में किया जा रहा है, जब अमेरिका को इस बात का डर है कि तालिबान को अलग-थलग करने पर मॉस्को और बीजिंग दोनों में से कोई एक या दोनों एक अंतरराष्ट्रीय सहमति को बाधित कर सकते हैं।