x
बिजनेस

Gold price : आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या हैं 10 ग्राम का रेट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – सप्ताह के पहले दिन सोने में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी में 505 रुपए की भारी गिरावट आई। सोना 42 रुपए की गिरावट के साथ 45,960 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। चांदी आज भी गिरावट के बाद 61,469 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई। इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी का रेट पिछले 2 दिनों से लगभग एक समान ही बना हुआ है।

आज दोपहर के 4.25 बजे सोना 1.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1777 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर था। चांदी 23.52 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर थी। डोमेस्टिक मार्केट में भी सोने की कीमत पर दबाव दिख रहा है। इस समय MCX पर अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 40 रुपए की गिरावट के साथ 46900 रुपए के स्तर पर और दिसंबर डिलिवरी वाला सोना 24 रुपए की गिरावट के साथ 47070 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। आज चांदी पर भारी दबाव दिख रहा है। सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 440 रुपए की गिरावट के साथ 62798 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 444 रुपए की गिरावट के साथ 63521 के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।

यूबीएस ग्रुप का अनुमान है कि इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1600 डॉलर और चांदी 22 डॉलर के स्तर तक गिर सकती है। इसके उलट गोल्डमैन सैक्श का कहना है कि सोना फिर से 2000 डॉलर के स्तर तक पहुंचेगा। इस समय डॉलर इंडेक्स में मजबूती दिख रहा है. यह +0.11% की तेजी के साथ 92.612 के स्तर पर है।

Back to top button