x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ को Twitter पर मिली तारीफ, फैंस ने बताया जबरदस्त


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ 1971 के भारत-पाक युद्ध पर बनी है। यह फिल्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ पर रिलीज हुई। अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म में खास रोल निभाया है। नेटिजंस सोशल मीडिया पर फिल्म को सराह रहे हैं। दर्शक फिल्म को देशभक्ति से भरे डायलॉग और एक्शन की वजह से ही पसंद नहीं कर रहे हैं। फिल्म में बहुत कुछ ऐसा है, जो उन्हें लुभा रहा है।

फिल्म में भारतीय सैनिकों की बहादुरी के साथ-साथ 300 गांववालों के साहस को परदे पर बड़ी खूबसूरती के साथ उतारा गया है। फिल्म में अजय ने स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका निभाई है, जो 1971 के युद्ध के दौरान भुज एयरबेस के इंचार्ज थे। यह एयरबेस पाकिस्तान की ओर से भारी बमबारी के बीच भी सेना को अपनी सेवा दे रहा था। फिल्म की रिलीज होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर रिएक्शन आने लगे थे। नेटिजंस ने एक्टर्स की तारीफ की है और उनके अभिनय को बेहतरीन बताया है।

दर्शकों ने भारतीय सैनिकों की बहादुरी के साथ-साथ स्क्रीन पर 300 गांववालों को भी पसंद किया है। फिल्म की तारीफ करते हुए, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है। उन्होंने फिल्म को बेहद रोमांचक बताया है और इसे साढ़े तीन स्टार दिए हैं। उन्होंने फिल्म के विजुअल्स की तारीफ की है। अजय देवगन अपने शानदार फॉर्म में फिर से नजर आए हैं।

फिल्म को लेकर कई ट्विटर यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘अजय देवगन सर और उनकी भुज की टीम और फैंस को शुभकामनाएं।’ दूसरा यूजर लिखता है, ‘अजय…उन्होंने फिर से कमाल का काम किया है।’

Back to top button