x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

‘बचपन का प्यार’ सहदेव दिर्दो का बादशाह संग गाना रिलीज – VIDEO


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बचपन का प्यार’ (Bachpan Ka Pyaar) से हाल ही रातोंरात इंटरनेट सनसनी बने सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) का पहला गाना मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) के साथ रिलीज हो गया है। गाने को रैपर बादशाह ने क्रिएट किया है। गाने का टाइटल भी ‘बचपन का प्यार’ ही रखा गया है। गाने के रिलीज होते ही एक बार फिर से ‘बचपन का प्यार’ लोगों की जुबां पर चढ़ गया है।

रैपर बादशाह के नए गाने ‘बचपन का प्यार’ की शुरुआत सहदेव दिर्दो के साथ हो रही है। इस गाने में रैप के जरिए बचपन से लेकर बड़े होने तक की लव स्टोरी को दर्शाया गया है। सहदेव दिर्दो ने इस गाने में अपनी आवाज के साथ परफॉर्म भी किया है। गाने को रिलीज हुए कुछ ही देर हुई है और यह यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया है। इस सॉन्ग को सहदेव, बादशाह के अलावा आस्था गिल और रिको ने मिलकर गाया है। गाने के बोल बादशाह ने ही लिखे हैं। बादशाह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज किया है।

बादशाह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर म्यूजिक वीडियो को रिलीज किया है। बादशाह ने वीडियो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। बादशाह ने लिखा, ‘सहदेव जब मुझसे मिलने गांव से मुंबई आए तो वह मेरे लिए एक गिफ्ट लेकर आए। सहदेव का दिया हुआ गिफ्ट मेरी सबसे कीमती चीजों में से एक है। मैं सहदेव के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। विश्वास है कि ये बचपन का प्यार दुनिया कभी भूल न पाए।’ सहदेव दिर्दो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले हैं।

Back to top button