x
ओलिंपिकखेल

Tokyo Olympics : भारत को मिला पहला Gold Medal, नीरज चोपड़ा ने दर्ज की जीत – Video


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

टोक्यो – टोक्यो ओलिंपिक में आज भारत का आखिरी दिन है। भारत के पास आज आखिरी दिन भी तीन इवेंट में मेडल लाने का मौका था। भारत के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गोल्फर अदिति अशोक हैरान करते हुए तीन दिन तक मेडल लाने की दावेदारों में बनी हुई थी लेकिन आज आखिरी दिन वह मामूली अंतर से चूक गईं। इस बीच आज भारत का सालों का इंतजार हुआ खत्म। भारत को लंबे इंतजार के बाद गोल्ड मेडल हासिल हुआ। अभिनव बिंद्रा को आखिरकार एक साथी मिल गया है गोल्डन क्लब के लिए। अभिनव बिंद्रा ने साल 2008 में देश के लिए पहला व्यक्तिगत मेडल जीता था।

नीरज चोपड़ा के गांव में जीत जश्न है। पूरा देश इस ऐतिहासिक गोल्ड के जश्न में डूब गया है। इस लम्हा का इंतजार उन्हें सालों से था. 23 साल के नीरज ने देश को यह खुशी दी है। टोक्यो ओलिंपिक-2020 (Tokyo Olympics-2020) में भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने गोल्ड पदक अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने 87.58 मीटर का थ्रो फेंकते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और इसी के साथ वह भारत को एथलेटिक्स में पहला पदक दिलाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

नीरज चोपड़ा का पांचवां अटेंप्ट भी फाउल रहा है। उनके 87.58 के करीब दो खिलाड़ी हैं और दोनों ही चेक गणराज्य के हैं। वेस्ली का बेस्ट 85.44 है वहीं वैडलेस्ट जाकुब का बेस्ट 86.67 है।

Back to top button