x
ओलिंपिकखेल

Tokyo Olympics: भारत का सपना टुटा, दुती चंद हीट रेस में अंतिम स्थान पर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

टोक्यो – टोक्यो ओलंपिक का आज 10वां दिन है। इस बीच एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय धाविका दुती चंद ने ओलंपिक में अपना निराशाजनक प्रदर्शन रहा क्योंकि वह सोमवार को यहां हीट में अंतिम स्थान पर रहने के बाद महिलाओं की 200 मीटर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहीं।

दुती ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ 23.85 सेकंड का समय दर्ज किया और हीट 4 में सातवें और अंतिम स्थान पर रहीं, जिसमें नामीबिया की क्रिस्टीन मोबोमा 22.11 सेकंड के समय के साथ शीर्ष पर रहीं।

23 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दुती 41 प्रतियोगियों में से 38वें स्थान पर रहीं। इससे पहले शुक्रवार को दुती महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में भी पहुंचने में असफल रहीं और 11.54 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में सातवें स्थान पर रही।

Back to top button