नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस ने आज पहलवान सागर राणा हत्याकांड में अपनी पहली चार्जशीट पेश की। चार्जशीट में पहलवान सुशील कुमार समेत 12 आरोपियों के नाम शामिल है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के सूत्रों ने बताया कि इस मामले में 50 से अधिक गवाह है।
दिल्ली पुलिस ने सागर धनखड़ हत्याकांड में 170 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, इस चार्जशीट में सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। pic.twitter.com/0GB1Dbv6le
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2021
अधिकारियो से मिली जानकारी के मुताबिक कई हजार पेज की चार्जशीट में पहलवान सुशील कुमार मुख्य आरोपी है। चार पीड़ितों, छत्रसाल स्टेडियम के सुरक्षा गार्ड, मॉडल टाउन में रह रहे सागर धनखड़ के पड़ोसी और शालीमार बाग में रह रहे कुछ लोगों समेत करीब 50 से अधिक लोगों को गवाह बनाया गया है।
पुलिस के पास इलेक्ट्रॉनिक सबूत के रूप में मौके पर सागर व उसके साथियों का वीडियो है, जो आरोपी प्रिंस के कब्जे से बरामद हुआ था। मॉडन डाउन में आरोपियो की जाते व आते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज है। इसे भी अहम सबूत माना जा रहा है। इसके अलावा सभी आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन है। इससे पता लग रहा है कि वारदात के समय वे सभी घटनास्थल पर थे। सागर हत्याकांड में कुल 18 आरोपियों की पहचान हुई है। इनमें से छह फरार है।