x
ओलिंपिकखेल

Tokyo Olympics : डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

टोक्यो – टोक्यो ओलिंपिक-2020 में भारत का नौवां दिन है। शुक्रवार का दिन देश के लिए मेडल की सौगात लेकर आया। शुक्रवार को भारत का दूसरा पदक पक्का हो गया है। महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 69 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर यह काम किया। आज भी भारत के पास मेडल हासिल करने के मौके होंगे। आज बॉक्सर अमित पंघाल और तीरंदाज अतनु दास अपने-अपने मुकाबले हार गए। अमित पंघाल का पहले ही राउंड में नॉकआउट हो जाना देश के लिए बड़ा झटका है। मैरीकॉम के बाद फैंस पंघाल से ही उम्मीदें लगाए बैठे थे।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने फिर से मजबूत तरीके से वापसी की है। भारत अब 3-2 की बढ़त बना चुका है। भारत को हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने बढ़त बनाकर रखनी होगी। भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए आज का मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेहद कांटे की टक्कर चल रही है।

डिस्कस थ्रो में भारत की सीमा पूनिया की चुनौती समाप्त हो गई है। सीमा पूनिया फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। क्वालीफिकेशन राउंड में सीमा पूनिया 16वें पायदान पर रहीं और उनका टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया। डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है। अपने तीसरे प्रयास में कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर स्कोर किया। कमलप्रीत कौर भारत की ओर से रिकॉर्ड स्कोर करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। कमलप्रीत कौर ने फाइनल में जगह बना ली है. इतना ही नहीं कमलप्रीत कौर अब मेडल की तगड़ी दावेदार बनकर उभरी हैं।

ग्रुप बी में कमलप्रीत कौर ने अपने दूसरे प्रयास 63.97 मीटर का स्कोर हासिल किया है। पहले प्रयास में कमलप्रीत कौर 60.25 मीटर का स्कोर हासिल करने में कामयाब रही थी। दोनों ग्रुप में कमलप्रीत कौर अब दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। कमलप्रीत कौर का फाइनल में जगह बनाना तय है। कमलप्रीत कौर अपना बेस्ट प्रदर्शन करती हैं तो उनका मेडल जीतना पक्का है।

बॉक्सिंग में भारत को निराशा मिली है. अमित पंघाल राउंड ऑफ 16 की रेस से बाहर हो गए हैं। अमित पंघाल ने पहला राउंड जीत लिया था, लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में वो पिछड़ गए। अमित पंघाल से भारत को मेडल की बहुत ज्यादा उम्मीद थी। अमित पंघाल का टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया है।

Back to top button