x
ओलिंपिकखेल

Tokyo Olympics : सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, अब पूरी देश की मेडल पर निगाये


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

टोक्यो – टोक्यो ओलंपिक का आज 8वां दिन है। महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने भारत के खाते में एक और मेडल पक्का कर दिया है। उन्होंने 69 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से मात दे दी है। लवलीना ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हालांकि इस बीच एक बुरी खबर भी आई है। दरअसल तीरंदाजी में मेडल जीतने का सपना भारत का टूट गया है। दीपिका कुमारी कोरिया की सान अन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल का मैच 0-6 से हार गयी हैं।

इस बीच टोक्यो से एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पीवी सिंधु ने शानदार मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को हरा दिया है। सिंधु ने यामागुची को सीधे गेम में 21-13, 22-20 से मात दी। कांटे का ये मुकाबला 56 मिनट तक चला। सिंधु और यामागुची के बीच क्या जोरदार टक्कर चल रही है। दोनों के बीच लंबी रैलियां हो रही हैं। यामागुची सिंधु को थकाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन, भारतीय की बैडमिंटन स्टार अपना पूरा समय ले रही है। दूसरे गेम में यामागुची आगे हो गई हैं. वह 18-16 से आगे हो गई हैं।

Back to top button