x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Sherlyn Chopra का खुलासा, बोली- राज कुंद्रा जबरन करने लगे Kiss, बताई उस दिन की पूरी घटना


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। फिलाहल वह 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। अब पोर्नोग्राफी मामले में कई अभिनेत्रियां राज कुंद्रा के ऐप हॉटशॉट्स के खिलाफ खुलकर सामने आई हैं। इस मामले में राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और प्रकाशित करने का आरोप लगाया गया है। शर्लिन चोपड़ा ने भी उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही दावा किया है कि राज कुंद्रा ने उनको सेक्सुअली असॉल्ट किया था।

एक अख़बार में छपी खबर के अनुसार, पोर्नोग्राफी मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए शर्लिन चोपड़ा मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुई थीं। उन्होंने अप्रैल 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई थी। उन पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। एक्ट्रेस ने राज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शर्लिन ने अपने बयान में कहा कि राज कुंद्रा उनके मना करने के बाद भी उन्हें जबरन किस करने लगे थे। साथ ही शर्लिन ने दावा किया कि वह एक विवाहित पुरुष के साथ इस तरह का संबंध नहीं बनाना चाहती थीं।

इस बात पर राज ने शर्लिन से कहा कि उनका पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ संबंध ठीक नहीं है यानी रिश्ते में खटास आ गई है। शर्लिन का कहना है कि राज ने बताया कि शिल्पा के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट की वजह से राज का कहना था कि वो ज्यादातर समय तनाव में रहते थे। शर्लिन ने आगे विस्तार से बताया कि उन्होंने राज को रुकने के लिए कहा क्योंकि वह डरी हुई थीं। थोड़ी देर तक जब वो नहीं हटे तो उन्हें किसी तरह धक्का देकर शर्लिन वॉशरूम में चली गईं।

Back to top button