x
भारतराजनीति

Karnataka Politics : मुख्यमंत्री के साथ तीन उप मुख्यमंत्री लेंगे शपथ


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

बैंगलोर – भारतीय जनता पार्टी के नेता बसवराज सोमप्पा बोम्मई आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे होगा। पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई के बेटे बसवराज बोम्मई ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक की पढ़ाई की है और वह जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व नेता भी रह चुके हैं। आज बसवराज प्रदेश के 23वे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

बसवराज के साथ प्रदेश में तीन उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त किए जाएंगे। बता दें कि बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद मंगलवार को भाजपा हाई कमांड ने बसवराज बोम्मई को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान होने के बाद बसवराज ने कहा था कि वह गरीबों की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक जो नेता उप मुख्यमंत्री बनाये जाएंगे उनमें हैं आर अशोक. वोक्कालिंगा समुदाय से आते हैं। गोविंद करजोल. एससी समुदाय से हैं और येदियुरप्पा की सरकार में भी उपमुख्यमंत्री थे और श्रीरामालु एसटी समुदाय से हैं। ऐसा करके बीजेपी राज्य के जातीय गणित को साध लेना चाहती हैं। बता दे कि बोम्मई लिंगायत चेहरा है और बीजेपी से तीन बार विधायक रहे हैं। लिंगायत समुदाय बीजेपी के ट्रेडिशनल वोटर्स रहे हैं और राज्य में करीब 19% है। खुद येदियुरप्पा के लिंगायत है। ऐसे में बीजेपी के सामने लिंगायत को चुनने की चुनौती थी। इसके अलावा बोम्मई की छवि साफ है साथ ही येदियुरप्पा के करीबी और चहेते भी है।

Back to top button