मुंबई – टीवी का चर्चित रियलिटी शो डांस दीवाने प्रशंसकों का फेवरेट बन गया है। प्रतियोगियों का डांस तो दमदार है ही। भारती की कॉमेडी भी लोगों का दिल जीत रही है। पिछले एपिसोड में ही देख लीजिए भारती और सुनील शेट्टी के बीच बड़ी ही मजेदार कॉमेडी हुई। दोनों ने दर्शकों को बहुत हंसाया। शो में एक पल ऐसा आता है जब सुनील शेट्टी भारती के साथ रोमांस का नाटक करते हैं। बैकग्राउंड में फिल्म धड़कन का गाना चल रहा है। वो अपनी सीट से उठते हैं तथा स्टेज पर आकर भारती संग किस करने का नाटक करते हैं। ये सीन देख माधुरी की हंसी नहीं रुकती। सेट पर फिल्म रुसलान के हीरो आयुष शर्मा गेस्ट बनकर आए थे। भारती एवं सुनील के बीच का रोमांस देख वो भी हंस पड़ते हैं।
सुनील शेट्टी-भारती सिंह का लिप किस
डांस दीवाने’ शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहता है। शो में सुनील और माधुरी अक्सर भारती सिंह के साथ मौज मस्ती करते देखे जाते हैं। साथ ही भारती अपनी कॉमेडी से सभी को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देती हैं। इस वीकेंड के एपिसोड में भारती और सुनील के बीच अलग ही केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों के बीच वो मोमेंट देखने को मिला, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुनील शेट्टी अपनी सीट से उठकर भारती को किस करने स्टेज पर आते हैं और उन्हें किस करते हैं। शो का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।सुनील ने मजाकिया अंदाज में भारती कि होठों पर किस करने की एक्टिंग की। भारती ने भी शर्माती हुई हीरोइन की तरह एक्सप्रेशन देकर एक्ट को और मजेदार बना दिया। दोनों के एक्सप्रेशन देख माधुरी दीक्षित अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं।
सुनील शेट्टी को रियलिटी शो
सुनील शेट्टी को रियलिटी शो में पसंद किया जा रहा है। दर्शकों को हंसाना हो या भावुक करना, उनकी पर्सनैलिटी के प्रत्येक शेड नजर आ रहे हैं। शो का ये वीडियो देखकर लोग बहुत एंटरटेन हो रहे हैं। इस पर एक शख्स ने लिखा- हे भारती ये क्या किया? बाकियों ने लाफिंग और हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। माधुरी संग भी सुनील शेट्टी की ट्यूनिंग देखना प्रशंसकों के लिए ट्रीट है। प्रतियोगियों को जज करते समय वे कभी-कभी रोने भी लगते हैं।