x
खेल

Tokyo Olympics : हॉकी में भारत का जादू बरकरार, स्पेन को 3-0 से हराया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक खेलों का आगाज हो गया है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन, एक साल बाद देरी से ही कोविड 19 महामारी में ओलंपिक खेल खेले जा रहे हैं। टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों का आज पांचवा दिन है। आज भारत के कई अहम मुकाबले होने हैं।

इस बीच टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से मेडल की ऊम्मीद अब मिक्स्ड टीम स्पर्धा पर टिक गई है। मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों से आज भारत को मेडल की ओर निशाना साधने की उम्मीद जताई जा रही है। मिक्स्ड टीम स्पर्धा में 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग टीम में सौरभ चौधरी और मनु भाकर निशाना साधने उतरेंगे। हाल के दिनों में दोनों ने शानदार प्रदर्शन कर देश गौरवानवित होने का मौका दिया है। बता दें कि अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल भी इसमें भारतीय चुनौती पेश करेंगे. दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेनिल वालारिवन 10 मीटर मिश्रित राइफल टीम स्पर्धा में खेलने उतरेंगे। इस वर्ग में दीपक कुमार और अंजुम मुद्गिल भी भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे।

टोक्यो ओलिंपिक में 26 जुलाई यानी सोमवार को भारत का सफर कई मायनों में निराशाजनक रहा। आर्चरी टीम और फेंसिंग में भवानी देवी मुकाबलों में हार गए. वहीं टेबल टेनिस में भी मनिका बत्रा तीसरे दौर को पार नहीं कर सकीं। मुक्केबाजी में आशीष कुमार ने 75 किलोग्राम वर्ग में चुनौती पेश करने उतरे लेकिन चीनी मुक्केबाज के पंच के आगे टिक नहीं पाए। वहीं तैराकी में साजन प्रकाश ने निराश किया। साजन सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाए।

Back to top button