x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

Sawan 2021 : इस महीने में भूलकर भी न करें ये काम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – 25 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो गया। ये महीना शिव भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में जो भगवान शिव की श्रद्धा- भक्ति से पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु योग निद्रा में चल जाते हैं और अगले चार महीने के लिए भगवान शिव सृष्टि के पालनकर्ता के रूप में जिम्मेदारी निभाते हैं।

शिवभक्त सावन के महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का व्रक रखते हैं. कहते हैं कि सावन का व्रत रखने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है और जीवन में सुख – समृद्धि आती है। अगर सुहागिन महिलाएं सावन में व्रत रखती है तो उनकी पति की उम्र लंबी होती है। इस महीने में भोलेनाथ पर भाग, धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाना चाहिए। इस महीने में कुछ विशेष नियमों का पालन करना पड़ता है और कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।

सावन माह पूजा- विधि –
सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।
भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।
भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।

इस महीने में भूलकर भी न करें ये काम –
सावन के महीने में मांस- मदीरा से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
व्रत के दौरान काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि काले कपड़े से नकारात्मक उर्जा को संचार होता है।
मासिक धर्म के दौरान शिवलिंग की पूजा न करें क्योंकि ऐसा करना वर्जित माना जाता है।
भगवान शिव को हल्दी लगाना अशुभ माना जाता है।
भगवान शिव के व्रत के दौरान मूली और बैंगन नहीं खाने चाहिए।
इन नियमों का पालन करते हुए आप भगवान शिव की उपासना कर सकती हैं।

Back to top button