x
खेलट्रेंडिंगमनोरंजन

MS Dhoni के साथ फुटबॉल खेलते नजर आये रणवीर सिंह, यु लुटाये माही भाई पर प्यार – Video


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड की दुनिया में अपने अभिनय और अपने फैशन से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर नए नए वजहों से चर्चा में रहते हैं। गोलियों की रासलीला रामलीला, किल दिल, पद्मावत, गली बॉय और बाजी राव मस्तानी जैसी अनेकों फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले रणवीर इन दिनों फिल्म सेट पर नहीं बल्कि फुटबॉल ग्राउंड में नज़र आ रहे हैं।

यही नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी बॉन्डिंग की भी खूब बातें हो रही हैं। दरअसल सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रणवीर सिंह और एमएस धोनी को मुंबई के एक स्टेडियम में फुटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता है। ग्राउंड में रणवीर और धोनी खूब मस्ती भी कर रहे हैं। साथ ही रणवीर धोनी को गले भी लगा रहे हैं। दोनों की दोस्ती और बॉन्डिंग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में धोनी और रणवीर के अलावा बाकी सदस्यों ने भी नियॉन ग्रीन जर्सी पहना है। इन दोनों के अलावा वीडियो में सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान की भी झलक दिखाई दी है।

Back to top button