x
भारत

Maharashtra में बारिश से त्राहिमाम-त्राहिमाम, बारिश, लैंडस्लाइड से 136 लोगों की मौत, 52 लोग अब भी लापता


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। है सैकड़ों लोगों की मौत हो गयी। अब भी हजारों लोग बाढ़ और लैंडस्लाइड होने से फंसे हुए है। महाराष्ट के कई गांव डूब गए है। हर तरह पानी ही पानी है। मदद के लिए एनसीआरएफ की टीम भी सही जगह पर नहीं पहुंच पा रही है। हेलीकाप्टर की मदद ली जा रही है।

महाराष्ट्र में बारिश-भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में अब तक 136 लोगों की मौत हो गई है। रायगढ़ के तलीये गांव में भूस्खलन के बाद महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने गांव का दौरा किया। एकनाथ शिंदे ने बताया कि रायगढ़ के तलीये गांव में हुए भूस्खलन की घटना में 33 शव बरामद हुए और 52 अभी भी लापता हैं। हादसे में कुल 32 घर नष्ट हो गए हैं। शिंदे ने कहा कि मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य भी किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि सुबह फिर से बचाव अभियान शुरू किया जाएगा।

इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग ने सतारा जिले के लिए एक नया रेड अलर्ट जारी कर अगले 24 घंटे में जिले के पर्वतीय घाट इलाके में अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अगले 24 घंटों के लिए तटीय कोंकण इलाके में रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के साथ ही पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे मंडल में भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के चलते 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Back to top button