x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

करीना कपूर ने बताया – नाश्ते में क्या खाते हैं तैमूर? जानें हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर अपने डेली रुटीन से जुड़े पोस्ट अक्सर शेयर किया करती हैं। पिछले दिनों करीना ने अपना डिनर मैन्यू शेयर किया था। अब एक्ट्रेस ने बेटे तैमूर का ब्रेकफास्ट मैन्यू शेयर किया है।

तैमूर के हेल्दी ब्रेकफास्ट की फोटो शेयर कर करीना ने बताया कि उनके बेटे की प्लेट सभी न्यूट्रीशन से भरी है। करीना कपूर खान ने इंस्टा स्टोरी पर ये फोटो शेयर की है जिसमें पपीता, केला और सेब कटे हुए हैं। फोटो के साथ करीना ने लिखा- मेरे टिम की प्लेट हमेशा फुल होती है। करीना कपूर खान फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी डाइट का खासा ध्यान रखती हैं। ये रूल करीना ने बेटे के लिए भी लागू कर रखा है। करीना कपूर खान बेटे तैमूर की भी डाइट का ख्याल रखती हैं।

करीना कपूर इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि तैमूर जो भी खाए वो हेल्दी हो। करीना कपूर खान अब दो बेटों की मां हैं। इसी साल करीना कपूर ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। उसका नाम जेह है। अभी तक करीना कपूर खान के दूसरे बेटे की फोटो सामने नहीं आई है।

Back to top button