x
बिजनेस

सप्ताह के आखिरी दिन महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें कीमत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – वैश्विक बाजार में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 256 रुपए की तेजी के साथ 46,698 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। सोने का पिछला बंद भाव 46,442 रुपए प्रति 10 ग्राम था. चांदी भी 662 रुपए के उछाल के साथ 66,111 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई. इसका पिछला बंद भाव 65,449 रुपए था।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना शाम को 4.45 बजे 9.15 डॉलर की गिरावट (-0.50%) के साथ 1,796.25 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है। यह 0.163 डॉलर की गिरावट (-0.64%) के साथ 25.218 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। डोमेस्टिक मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की तेजी के साथ 74.40 के स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 138 अंकों की तेजी के साथ 52,975 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 32 अंकों की तेजी के साथ 15856 के स्तर पर बंद हुआ।

आज 24 कैरेट गोल्ड का क्लोजिंग भाव 47703 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 67039 रुपए प्रति किलोग्राम है। इस समय डॉलर इंडेक्स में तेजी देखी जा रही है। 0.18% की तेजी के साथ वह 93 के स्तर पर है। बॉन्ड यील्ड में भी आज भारी तेजी देखी जा रही है। इस समय यह 1.93 फीसदी की तेजी के साथ 1.291 फीसदी के स्तर पर है। अन्य कमोडिटी की बात करें तो कच्चा तेल 0. 12 फीसदी की गिरावट के साथ 73.72 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है।

MCX पर शाम के 5.10 बजे अगस्त डिलिवरी वाला सोना 279 रुपए की गिरावट के साथ 47335 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। उसी तरह अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 332 रुपए की गिरावट के साथ 47600 रुपए के स्तर पर और दिसंबर डिलिवरी वाला सोना 86 रुपए की गिरावट के साथ 48020 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। सोना के अलावा आज चांदी डिलिवरी में भी गिरावट देखी जा रही है।

MCX पर इस समय सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 443 रुपए की गिरावट के साथ 66931 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। उसी तरह दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 415 रुपए की गिरावट के साथ 68170 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।

Back to top button