x
ट्रेंडिंगमनोरंजनहॉट

रणवीर सिंह ने क्यों डिलीट की शादी की सारी तस्वीरें,असली वजह आई सामने


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – दीपिका पादुकोण एक तरफ इन दिनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह ने अचानक अपने इंस्टाग्राम से सारी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है।

रणवीर के फैंस के लिए राहत भरी खबर

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बीच रणवीर सिंह को लेकर सामने आई ये खबर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। हालांकि, कपल की बेबी मून की तस्वीरों ने फैंस को थोड़ी राहत दी। वहीं, फैंस को परेशान देखकर रणवीर सिंह की टीम के सूत्रों ने बयान जारी किया है और जानकारी दी है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक है।

पारंपरिक कोंकणी और सिंधी समारोहों

नवंबर 2018 में इटली में पारंपरिक कोंकणी और सिंधी समारोहों में शादी के बंधन में बंधे रणवीर और दीपिका ने अपने-अपने हैंडल पर प्यार भरी शादी की तस्वीरें साझा की थीं। बता दें, कुछ साल पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें भी आर्काइव की थीं।कुछ प्रशंसकों ने रणवीर की नवीनतम पोस्ट के टिप्पणी अनुभाग में कहा, “मैंने सुना शादी की एल्बम जला दी?” एक अन्य यूजर ने कहा, ‘शादी की फोटो कहां है भाई’। एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ”भाई वो सब तो ठीक है लेकिन शादी की तस्वीरें क्यों डिलीट कीं?”

क्यों रणवीर ने हटाई शादी की तस्वीरें

रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें गायब होने के बाद ये भी दावा किया गया कि ये एक्टर का पब्लिसिटी स्टंट है। हालांकि, ये कम ही लोगों ने नोटिस किया कि रणवीर सिंह के अकाउंट से सिर्फ वेडिंग नहीं, बल्कि 2023 के पहले के सभी पोस्ट गायब है। रणवीर सिंह की टीम के सूत्रों ने बयान जारी करते हुए कहा कि एक्टर ने 2023 से पहले सभी पोस्ट हाइड कर दी है। इस दौरान शादी की भी तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से हट गईं।

Back to top button