x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Porn Film बनाने मामले में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की आज कोर्ट में पेशी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है। क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। जांच जारी है।

राज कुंद्रा की 11 बजे के करीब गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच में ही रखा गया। राज कुंद्रा की आज यानी मंगलवार को इस मामले में कोर्ट में पेशी होनी है। अब यह कोर्ट तय करेगा कि राज कुंद्रा को कितने दिनों की रिमांड पर भेजना है या उन्हें जमानत देनी है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद वह करीब चार घंटों तक मुंबई क्राइम ब्रांच में रहे। इसके बाद देर रात लगभग तीन बजे राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच से निकालकर मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल हुआ। जेजे अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को साढ़े 4 बजे मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर ले गई। इसके बाद से राज कुंद्रा मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में ही हैं।

मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज कुंद्रा ने इस इंडस्ट्री (अश्लील फिल्मों की इंडस्ट्री) में करीब 8 से 10 करोड़ रुपये लगाए थे। राज कुंद्रा और ब्रिटेन में रहने वाले उनके भाई ने मिलकर एक कंपनी बनाई थी, जिसका नाम है केनरिन। वीडियो भारत में शूट किए गए और फिर उन्हें वी ट्रांसफर के जरिए ब्रिटेन ट्रांसफर किया जाता था केनरिन के लिए।

Back to top button