x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

राज कुंद्रा के गिरफ़्तारी के बाद अब शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की बारी, तैयारी शुरू


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है। राज कुंद्रा को मंगलवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की तैयारियां मुंबई पुलिस ने शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि पिछले 14 साल से फिल्मों से दूर होने के बावजूद शिल्पा शेट्टी की लगातार बढ़ती दौलत के पीछे भी राज कुंद्रा के साथ उनकी कारोबारी भागीदारी का हाथ है। शिल्पा शेट्टी अपनी आय यूट्यूब, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी से जोड़ती रही हैं। उनके पास तकरीबन एक दर्जन ब्रांड एंडोर्समेंट भी बताए जाते हैं।

शिल्पा शेट्टी की बतौर लीड अभिनेत्री आखिरी फिल्म ‘अपने’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। 14 साल बाद उनकी अगली फिल्म ‘हंगामा 2’ इसी हफ्ते रिलीज होनी है। मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि राज कुंद्रा के सारे कारोबारी रिश्तों में शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। जिस ऐप के जरिए तमाम अभिनेत्रियों के न्यूज वीडियोज का प्रसारण दुनिया भर में किया गया वैसे ही राज कुंद्रा के ऐप जेएल 50 के प्रचार वीडियो मे शिल्पा शेट्टी भी शामिल हैं। वह राज कुंद्रा के साथ राजस्थान रॉयल्स नाम की आईपीएल क्रिकेट टीम में भी शामिल थीं और सतयुग गोल्ड नाम की जिस कंपनी के खिलाफ सचिन जोशी ने शिकायत दर्ज कराई थी, उसमें भी शिल्पा शेट्टी भागीदार हैं।

Back to top button