x
खेल

IND vs SL: श्रीलंका को हराते ही टीम इंडिया बनी नंबर 1!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – शिखर धवन एंड कंपनी ने श्रीलंका को पहले वनडे में हराकर किया है। भारत ने श्रीलंका से पहला वनडे 7 विकेट से जीता। 80 गेंद पहले मिली इस जीत के साथ ही वो अब नंबर वन बन गई है। हालांकि यहां ICC रैंकिंग की बात नहीं हो रही बल्कि यहां नंबर वन बनने से मतलब किसी एक विरोधी के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत से है। भारत ने श्रीलंका को हराकर इस मामले में पाकिस्तान के साथ भी अपने तार जोड़े हैं और ऑस्ट्रेलिया की भी बराबरी की है।

अब ये कैसे संभव हुआ, वो समझिए. कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला वनडे, दोनों देशों के बीच अब तक का हुआ 160वां वनडे मुकाबला था और, इसमें मिली जीत भारतीय टीम की श्रीलंका पर 92वीं फतह थी। ये किसी भी एक विरोधी के खिलाफ उसके लिए वनडे में जीत की सबसे बड़ी संख्या है। इस मामले में भारत ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की बराबरी की है।

श्रीलंका के खिलाफ खेला पहला वनडे शिखर धवन के कप्तानी करियर का पहला मैच था। वनडे में पहली बार कप्तानी करते हुए उन्होंने 86 रन की नाबाद पारी खेली, जो कि भारत की ओर से वनडे कप्तानी के डेब्यू पर जमाया दूसरा बड़ा स्कोर है।

Back to top button