x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द करने वाले हैं शादी? सलमान खान से जुड़े शख्स ने दिए हिंट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन, अभी तक इस बारे में पुष्टि नहीं की है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। विक्की कई बार कैटरीना के घर के बाहर स्पॉट भी हुए हैं। इस बीच अब सलमान खान के स्टाइलिस्ट ने कैटरीना की शादी को लेकर एक बात कही है।

दरअसल शुक्रवार को कैटरीना ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया है। कैटरीना के बर्थडे पर सलमान खान के स्टाइलिस्ट एशले रेबेलो ने उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को हिंट दे डाली है कि कैटरीना जल्द ही शादी कर सकती हैं। एशले ने कैटरीना कैफ की भारत के सेट से एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में कैटरीना व्हाइट कलर के वेडिंग गाउन में नजर आ रही हैं। उन्होंने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे कैटरीना। जल्द ही यह रियलिटी में बदल जाए।

एशले के इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे हैं कि कैटरीना कैफ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। फैंस को लग रहा है कि कैटरीना और विक्की कौशल जल्द ही शादी करने वाले हैं क्योंकि दोनों इस समय एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने कंफर्म किया था कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ रिलेशनशिप में हैं।

Back to top button