x
भारत

Video : 6 हजार फुट की ऊंचाई पर झूले पर झूलती 2 लड़कियां गिरी खाई में, देखे पूरा Video


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – सोशल मीडिया में आये दिन वीडियोस आते रहते है। लेकिन इस बार एक बेहद की खतरनाक घटना को कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो को देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में 2 लड़कियों को 6 हजार फीट की ऊंचाई पर एक चट्टान के किनारे झूलते हुए दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दिल दहलादेने वाला वीडियो रूस के दागिस्तान का है। दागिस्तान में सुलाक कैन्यन नामक जगह पर जो कैस्पियन सागर के ऊपर है। वहां पर ये दोनों लड़कियां एक छूले पर एक एडवेंचरस राइड ले रही थीं।

वीडियो में दिखाया गया है दो लड़कियां 6 हजार फीट की ऊंचाई पर चट्टान के एक दम किनारे लगे झूले पर झूलने के लिए आगे उसपर बैठती हैं। राइड शुरू होती है। वीडियो में एक व्यक्ति उन्हें झुलाता हुआ दिखाई दे रहा है। फिर कुछ ही सैकंडों बाद अचानक से झूले की रस्सी टूट जाती है और दोनों लड़कियां 6 हजार फिट गहरी खाई में जा गिरती हैं। जैसे ही यह हादसा हुआ वहां चीख-पुकार मंच गई।

लेकिन, वो कहते हैं न जाको राखे साईंयां मार सके न कोय। ईश्वर की कृपा से दोनों लड़कियां, चट्टान के किनारे पर बनी एक संकरी जगह में फंस गईं, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। हालांकि उन्हें थोड़ी बहुत चोट जरूर आई।इस हादसे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यहां बनाए गए झूले को लेकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

Back to top button