x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

BREAKING : नहीं रही बालिका वधू की ‘दादी सा’, सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – पॉपुलर शो बालिका वधू समेत कई बड़े शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं दिग्गज अदाकारा सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार (16 जुलाई) की सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। एक्ट्रेस लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। 2020 में सुरेखा सीकरी को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया था। तभी से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 2018 में सुरेखा सीकरी को पैरालाइटिक स्ट्रोक आया था।

बता दें कि सुरेखा ने थिएटर, फिल्म और टीवी में खूब काम किया है। उन्होंने साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी का से डेब्यू किया था। सुरेखा इसके बाद कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं सुरेखा को सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए 3 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। सुरेखा ने साल 1971 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से ग्रैजुएशन की थी। सुरेखा ने साल 1989 में संगीत नाटक अकादमदी अवॉर्ड भी जीता है। सुरेखा को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी शो बालिका वधू में अपने किरदार कल्याणी देवी से मिली थी।

Back to top button