x
भारतराजनीति

पंजाब में खत्म हुई राजनीतिक कलह! कैप्टन अमरिंदर सिंह बने रहेंगे CM


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

चंडीगढ़ – पंजाब में चल रहे राजनीतिक संकट को खत्म करने का फॉर्मूला कांग्रेस ने निकाल लिया है। कांग्रेस पार्टी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिंद्धू के बीच मतभेद सुलझाने को लेकर आम सहमति पर पहुंच गई है। नए फॉर्मूले में कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे और नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी के साथ दो वर्क्रिंग प्रेसिडेंट भी बनाए जाएंगे। इसे लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है। अभी सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। सूत्रों का मानना है कि कैप्टन और सिंद्धू के विवाद में जाखड़ की कुर्सी जाना तय है। पंजाब कांग्रेस की कलह खत्म करने के लिए आलाकमान ने बुधवार को बैठक की थी। इसमें ये समाधान निकालने जाने की बात कही जा रही है। बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत शामिल थे।

इससे पहले हरिश रावत ने पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि अगले 3-4 दिनों में पंजाब से अच्छी खबर आएगी। जहां सिद्धू खेमा आलाकमान पर पंजाब सरकार में बदलाव करने का दबाव बना रहा था। वहीं सीएम अमरिंदर सिंह ने हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की और कहा कि वे नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे। इसके आलाकामन ने बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक में कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम बनाए रखने और सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद देने का फैसला लिया है।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button