x
बिजनेसभारत

मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाए दूध के दाम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – मदर डेयरी ने दिल्ली एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 11 जुलाई से लागू होंगी। ये बढ़ोतरी सभी प्रकार के दूध पर लागू होंगी। दूध की कीमतों में आखिरी बार करीब 1.5 साल पहले दिसंबर 2019 में बदलाव किया गया था। मदर डेयरी का टोंड दूध पहले 42 रुपए किलो मिलता था।

नई दरों के लागू हो जाने के बाद अब कल से ये 44 रुपए किलो मिलेगा। इसके अलावा 55 रुपए किलो मिलने वाला फुल क्रीम दूध अब 57 रुपए किलो मिलेगा। वहीं फुल क्रीम का आधा किलो का पैकट जो पहले 28 रुपए का मिलता था वो अब 29 रुपए में मिलेगा। नई कीमत लागू होने के बाद अब एक किलो डबल टोंड दूध 41 रुपए की मिलेगा। पहले इसकी कीमत 39 रुपए प्रति किलो थी। इसके अलावा डबल टोंड दूध का आधा किलो का पैकेट अब 20 की जगह 21 रुपए में मिलेगा। अगर गाय के दूध के बात की जाए तो पहले एक किलो गाय का दूध 47 रुपए का मिलता था। वहीं अब कीमतें बढ़ने के बाद ये 49 रुपए किलो मिलेगा। वहीं पहले 24 रुपए में मिलने वाले आधा किलो गाय के दूध के पैकेट के लिए आपको 25 रुपए चुकाने होंगे।

इससे पहले 1 जुलाई से अमूल ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए थे। अमूल ने भी दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया था। अमूल द्वारा की गई बढ़ेतरी का असर दिल्ली, पंजाब, गुजरात के ग्राहकों पर पड़ा था। जानकारी के अनुसार अमूल ने बढ़ती लागत की वजह से दूध की कीमतें बढ़ाई थी। बढ़ोतरी के बाद से अमूल गोल्ड 58 रुपए प्रति लीटर मिल रह है। इसके अलावा अमूल शक्ति, अमूल ताजा, अमूल टी स्पेशल, अमूल स्लिम एन्ड ट्रीम दूध के दामों में भी 2 रुपए प्रति किलो का इजाफा किया गया था।

Back to top button