x
भारतराजनीति

Virbhadra Singh | हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM वीरभद्र सिंह का निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। दरअसल लंबी बीमारी से जूझने के बाद आज सुबह उनका निधन हो गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज, आईजीएमसी, शिमला ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4 बजे मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हुआ।

बता दें कि इससे पहले वीरभद्र सिंह कोरोना से भी पीड़ित थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद वीरभद्र सिंह को 13 अप्रैल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना से उभरने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ दिन पहले उन्हें आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था। उनके करीबी सूत्रों ने बताया है कि पिछले दो दिनों से वो वेंटिलेटर पर थे. वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसी के साथ वो 5 बार सांसद भी चुने गए थे। वर्तमान में वो सोलन जिले के अरकी से विधायक थे।

Back to top button