x
ट्रेंडिंग

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह निधन हो गया। स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वह पिछले आठ दिनों से आईसीयू में भर्ती थे। 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते 29 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे।

दिलीप कुमार के निधन की खबर के बाद से ही इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी सितारे उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में आज अंतिम संस्कार होगा। भारत के प्रधानमंत्री समेत कई बड़ी हस्तिया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया।

पाकिस्तान के PM ने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए कहा ” दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं परियोजना शुरू होने पर SKMTH के लिए धन जुटाने में मदद करने के लिए अपना समय देने में उनकी उदारता को कभी नहीं भूल सकता। यह सबसे कठिन समय है – पहले 10% धन जुटाने के लिए और पाक और लंदन में उनकी उपस्थिति ने बड़ी रकम जुटाने में मदद की। इसके अलावा मेरी पीढ़ी के लिए दिलीप कुमार सबसे महान और सबसे बहुमुखी अभिनेता थे। “

Back to top button