x
भारतराजनीति

कैबिनेट विस्तार से पहले संतोष गंगवार और डॉ. रमेश पोखरियाल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – आज शाम 6 बजे होगा नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला हैं। नरेंद्र मोदी के मई 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को अपने मंत्रिपरिषद में पहला फेरबदल करने की संभावना जताई थी।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने से पहले ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश ‘निशंक’ पोखरियाल ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। खबरों के मुताबिक केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी फेरबदल से पहले नरेंद्र मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी ने भी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को पहले कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में लगभग एक दर्जन और मंत्रियों को शामिल करने की संभावना है, जिनकी संख्या 81 सदस्यों तक हो सकती है – जो कि लोकसभा की संख्या का 15 प्रतिशत है। मंत्रिपरिषद की वर्तमान ताकत 53 है।

जिन नेताओं के मंत्रिमंडल में प्रवेश करने की संभावना है, उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुशील मोदी और सर्बानंद सोनोवाल शामिल हैं। आर.सी.पी. सिंह, जद (यू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी विश्वासपात्र को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। लद्दाख के एकमात्र सांसद जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, नए केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने वाला है। शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन और इसके लिए आधिकारिक निमंत्रण जारी कर दिया गया है।

Back to top button