x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – पॉर्न वीडियो के मामले में बीते लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुईं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले ही गहना को जमानत मिली थी। जानकारी के मुताबिक गहना वशिष्ठ को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गहना को कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पंप पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि गहना को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन यह खबर आज सामने आई है। गहना वशिष्ठ डायबिटीज से ग्रस्त हैं। अगर उन्हें समय पर इन्सुलिन न मिले तो उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रवक्ता का कहना है कि मैंने अभी तक उन्हें नहीं देखा है। मुझे अभी उनसे मिलने के लिए अस्पताल जाना है। मुझे उनकी बिल्डिंग से किसी के जरिए खबर मिली कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। मुझे बताया गया कि वह बेहोश हैं और किसी के साथ बातचीत करने में सक्षम नहीं हैं। मैं अस्पताल में उनसे मिलने जाऊंगा और जो भी अपडेट होगा वो आपको दूंगा।

बता दें कि पोर्न वीडियो शूट करने और उसे अपलोड करने के आरोप में गहना वशिष्ठ फरवरी में गिरफ्तार हुई थीं। क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल की हिरासत में मौजूद गहना वशिष्ठ और उनके रैकेट को बीते साल मड आइलैंड में स्थित एक बंगले में रेड के दौरान अरेस्ट किया गया था। गहना वशिष्ठ का असली नाम बहुत कम लोग जानते हैं। उनका असली नाम वंदना तिवारी है।

Back to top button