×
भारत

गर्मी से बेहाल दिल्लीवाले, पारा 43 डिग्री के पार, टुटा 90 साल का रिकॉर्ड!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – दिल्ली-एनसीआर इन दिनों भयंकर गर्मी से जूझ रहा है। चिलचिला देने वाली धूप के साथ ही भयंकर गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को दिल्ली में गर्मी ने पिछले 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 90 साल के बाद गुरुवार को दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि जुलाई महीने में नॉर्मल माना जाता है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, साल 2012 और 1987 दोनों में 2 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं दिन का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज मिल सकती है राहत –
विभाग के मुताबिक, 7 जुलाई के बाद ही मॉनसून राजधानी में पहुंचेगा। तब तक दिल्ली वालों को गर्म हवाओं के थपेड़े झोलने होंगे। मैदानी इलाकों में इन दिनों गर्म लू चल रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ही लू से भी कुछ हद तक राहत मिल सकती है. बारिश के बाद तापमान 1-2 डिग्री तक कम हो सकता है।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button