x
खेल

12 साल के अभिमन्यु मिश्रा ने रचा इतिहास, बने सबसे युवा ग्रैंडमास्टर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारतीय मूल के 12 वर्षीय अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए। न्यू जर्सी में रहने वाले अभिमन्यु (12 साल, 4 माह, 25 दिन) ने रूस के सर्गेई कर्जाकिन (12 साल, सात माह, 2002) का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। अभिमन्यु ने बुधवार बुडापेस्ट में भारत के ग्रैंडमास्टर लियोन को हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की।

इस मामले में उन्होंने रूस के ग्रैंडमास्टर सर्जी कर्जाकिन के नाम पर 19 साल पहले दर्ज हुआ रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगस्त 2002 में जब कर्जाकिन सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने थे, तब उनकी उम्र 12 साल और 7 महीने थी। यानी कि उम्र में 3 महीने के फासले से अभिमन्यु ने रूसी ग्रैंडमास्टर का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

अभिमन्यु मिश्रा ने बुडापेस्ट में आयोजित ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर लियॉन मेनडोंका को हराकर ये उपलब्धि हासिल की है। अभिमन्यु ने कहा लियॉन के खिलाफ मुकाबला मुश्किल था। पर आखिर में उन्होंने जो गलती की उसका मुझे फायदा मिला। मैंने उन गलतियों का अच्छे से फायदा उठाया। जीत के साथ सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनने की उपलब्धि हासिल कर अब मैं खुश हूं।

अभिमन्यु मिश्रा के पिता अमेरिका के न्यू जर्सी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और, उन्होंने ही अपने बेटे के यूरोप जाकर ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में खेलने का बड़ा फैसला लिया था, जिसका असर ये हुआ कि अभिमन्यु चेस इतिहास के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बने हैं।

Back to top button