x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

पति राज कौशल के निधन से सदमे में मंदिरा बेदी, Video देखकर रो पड़ेंगे आप


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का कल निधन हो गया है। सुबह हार्ट अटैक के कारण राज कौशल का निधन हुआ। राज कौशल को सुबह 4.30 बजे घर में दिल का दौरा पड़ा और इससे पहले कि परिवार कोई मेडिकल सहायता ले पाते राज कौशल का निधन हो गया था। इस खबर से फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों को भी बड़ा झटका लगा है।

रविवार को ही राज कौशल ने अपने दोस्तों संग पार्टी की थी और अपनी पार्टी की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। तब किसी को नहीं पता था कि राज कौशल बस चंद घंटों के मेहमान हैं। राज कौशल की अकस्मात मौत से मंदिरा के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके ऊपर अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी आ गई है। एक मिनट में ही उनका हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। राज कौशल की अंतिम यात्रा की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उसमें आप मंदिरा को रोते-बिलखते देख सकते हैं, वो बिल्कुल बदहवास सी नजर आ रही हैं, उनके करीबी मित्र उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं।

राज कौशल के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड सदमें में है। किसी को समझ ही नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो गया है। बहुत सारी हस्तियों ने राज कौशल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें मंदिरा बेदी को एक्टर रोनित रॉय गले लगाकर चुप कराते दिख रहे हैं। वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हैं। मंदिरा की तस्वीर देखकर हर किसी का दिल रो उठेगा। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने राज कौशल की आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना की है।

Back to top button