
कोलकाता – कोरोना को देखते हुए पश्चिम बंगाल में लागू पाबंदियों को आगामी 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस दौरान लोगों को थोड़ी और राहत देते हुए पाबंदियों में अतिरिक्त छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुआई में प्रदेश सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुला –
1. 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी पार्लर और सैलून सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। सभी स्टाफ और कस्टमर का वैक्सीनेशन जरूरी है।
2. सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाजार खुलेंगे, जबकि दूसरी दुकानें सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक खुली रहेंगी।
3. 50 फीसदी क्षमता के साथ जिम को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से 8 बजे तक खोलने की इजाजत होगी।
4. 50 फीसदी यात्रियों के साथ निजी और सरकारी बसों का संचालन किया जाएगा।
5. 50 फीसदी कार्यक्षमता के साथ कार्यलय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे।
6. सभी बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।